news-details

नगराम पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मालिक पर मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मोहम्मद शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक घायल हुआ था। पुलिस ने लापरवाही और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।पुलिस के अनुसार, ग्राम देवती की सरहद में स्थित मोहम्मद शफीक की पटाखा बनाने की दुकान में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे विस्फोट हुआ था। धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।विस्फोट में 18 वर्षीय मारिया पुत्री मोहम्मद इस्लाम निवासी खुजौली, मोहनलालगंज और 16 वर्षीय मोहित पुत्र रामबहादुर निवासी देवती घायल हो गए थे। मारिया को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। मौके पर फायर एक्सटिंग्विशर खराब मिला और आग से बचाव के लिए बालू व पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। पुलिस का आरोप है कि लाइसेंसधारक ने नियमों का पालन नहीं किया और महिलाओं व नाबालिगों को काम करने से नहीं रोका।मामले में पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।