news-details

नगीना सांसद ने शुरू की विधानसभा टिकट चयन प्रक्रिया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 13 से 18 जून तक लखनऊ स्थित VVIP गेस्ट हाउस में दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। पहले दिन सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल से आए उम्मीदवारों ने सीधे उनके सामने पेश होकर सवालों के जवाब दिए।इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से उनके क्षेत्र की जनसंख्या, जातिगत समीकरण, संगठनात्मक पकड़ और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए। कुछ दावेदारों ने दावा किया कि उन्हें अपने क्षेत्र की पूरी डिटेल के साथ बुलाया गया था और उनसे पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में चलेगी, जिसमें बरेली, आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन जैसे मंडलों के उम्मीदवार भी शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और जमीनी स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को चुनना है।