news-details

नबाबगंज थाने में रक्तदान शिविर आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना नबाबगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था और पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।शिविर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया। इस दौरान सिविल डिफेंस के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन संजय शाह ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज, गरीब व्यक्ति या थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के जीवन को बचा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।वहीं, दूसरी ओर मारवाड़ी समाज की ओर से उस्मानपुर स्थित एक होटल में भी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया।कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था के संस्थापक वी. भट्टाचार्य ने कहा कि कानपुर पुलिस द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की सहभागिता से जरूरतमंद बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है।इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में असीम तिवारी, संजय शाह, रमेश सिंघवानी, धर्मेंद्र फतवानी, कमल आहूजा, राकेश दयाल, सुचि अग्रवाल, लावण्या अग्रवाल, निधि जैन, प्रदीप केड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उनका कहना था कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को भी जीवन जीने की नई उम्मीद मिलती है।