news-details

निधि हाईस्कूल टॉपर, रुखसार-आस्था इंटर में अव्वल

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित हो गया है। इस बार भी टाप टेन की सूची में छात्राएं आगे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रमोद आलोक इंटर कालेज की छात्रा निधि ने 96.83फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटर मीडिएट की परीक्षा में सर्वोदय इंटर कालेज जामों के रुखसार और जे एन मौर्य साइंस इंटर कालेज, मुबारकपुर, जगदीशपुर की छात्रा आस्था मौर्य ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्र छात्राओं को 91.60फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। डी एम संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।