
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीको रोमन शैली के मुकाबलों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश का दबदबा देखने को मिला।हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य शामिल रहे। वहीं मेजबान उत्तर प्रदेश ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान और झारखंड को भी एक-एक स्वर्ण पदक मिला।विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम वर्ग में झारखंड के अनूप कुमार ने स्वर्ण जीता, जबकि 51 किलोग्राम में यूपी के विशाल पाल और 55 किलोग्राम में हरियाणा के योगेश ने पहला स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम में यूपी के प्रिंस नैन और 65 किलोग्राम में दिल्ली के ललित ने स्वर्ण पदक जीता।रैंकिंग में हरियाणा ने 195 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश 137 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में 500 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद करण भूषण सिंह और WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।