news-details

:नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। नवसृजित आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड नंबर 11 मठिया स्थित ॐ शिव शक्ति संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। अंतिम दिन पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने 100 चंडी पाठ की अंतिम आहुतियां यज्ञ कुंड में समर्पित कीं। पूर्णाहुति के दौरान “जय माता दी” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हेतिमपुर नगर पंचायत सहित आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।महायज्ञ के अंतिम दिन रामलीला मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, कुंभकर्ण वध, राम-रावण युद्ध, अयोध्या आगमन और राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का जीवंत मंचन कर खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी ने आयोजन समिति और नगरवासियों को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने रामलीला मंच की शोभा बढ़ाते हुए आयोजक मंडली को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।शतचंडी महायज्ञ समिति ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में 100 चंडी पाठ, संगीतमय कथा और रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। समिति ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं, आचार्यों, कलाकारों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।