news-details

नींद में छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय मदन सिंह उर्फ चांटी गांव में सोमवार सुबह एक युवक दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुनील पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों के अनुसार, सुनील रात में दूसरी मंजिल पर सो रहा था। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे वह कथित तौर पर नींद की अवस्था में उठकर छत की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सुनील के सिर में गंभीर चोट आई है और आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) की आशंका जताई गई है। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों का कहना है कि फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। चिकित्सकों की निगरानी में सुनील का इलाज जारी है और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।