news-details

नौतपा रहा फीका, अब 5 जून तक बारिश और आंधी के आसार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। इस बार नौतपा पूरी तरह तपता नहीं दिखा। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के नौ दिनों में केवल पांच दिन ही भीषण गर्मी रही, जबकि चार दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने से लोगों को राहत मिली। नौतपा के अंतिम चरण में तापमान फिर बढ़ा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश व ठंडी हवाओं से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। इसके बाद हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 जून तक शहर में बादल छाने, तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान नियंत्रित रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।