
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 69 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह सिलसिला 31 मई तक जारी रहने की संभावना है।भीषण गर्मी के बीच बांदा 47.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रयागराज में लोग धूप से बचने के लिए स्कूटी पर कवर लगाकर निकलते दिखे, वहीं अयोध्या में चलते ऑटो में आग लगने की घटना सामने आई।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण बिहार के आसपास बने चक्रवाती प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम बदल रहा है। अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है।