news-details

निर्धन परिवार के दुख में भाजपा ने दिया साथ

You can share this post!



PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर दर्शनपुरवा 119/500 कानपुर हाते में रहने वाले एक अत्यंत साधारण एवं निर्धन ब्राह्मण परिवार के मुखिया स्वर्गीय सुभाष चंद्र बाजपेई की तेरहवीं में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है तथा सरकार से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। ज्ञात हो कि स्वर्गीय सुभाष चंद्र बाजपेई गुजरात के कच्छ जिले में नौकरी करते थे। विगत 14 मई को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। निधन की सूचना जैसे ही कानपुर स्थित उनके परिवार को मिली, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में पत्नी आरती बाजपेई एवं उनकी तीन छोटी बेटियां हैं। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण परिवार पूरी तरह असहाय स्थिति में था। गुजरात से कानपुर पार्थिव शरीर लाने में लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का खर्च बताया गया, जो इस निर्धन परिवार के लिए असंभव था। दर्शनपुरवा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस दुखद घटना की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा को दी। अनुराग शर्मा ने तत्काल पूरा प्रकरण भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को बताया और परिवार की सहायता की अपील की। उस समय स्वयं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी अपने बड़े भाई के निधन के कारण शोक में थे, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने तत्काल गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री कांति भाई अमृतिया से संपर्क किया और पार्थिव शरीर को कानपुर भेजने का अनुरोध किया। उनके प्रयासों से मात्र 55 हजार रुपये में वातानुकूलित शव वाहन की व्यवस्था हो सकी। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि 55 हजार रुपये की व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही थी। क्षेत्र के लोगों ने आपस में सहयोग जुटाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी राशि एकत्र नहीं हो सकी। इसके बाद कुछ लोगों ने जिलाधिकारी कानपुर से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए शव वाहन का 55 हजार रुपये का भुगतान कराने की व्यवस्था कराई। 16 मई की शाम लगभग 4 बजे पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा, जहां क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में सहयोग किया। आज तेरहवीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडे सुशील अवस्थी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सुभाष चंद्र बाजपेई के घर पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पत्नी आरती बाजपेई एवं उनकी बेटियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इस अवसर पर प्रकाश पाल ने कहा कि समाज में मानवीय संवेदनाएं ही सबसे बड़ी शक्ति हैं और भाजपा परिवार सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहता है।

“हम इस कठिन समय में स्वर्गीय सुभाष चंद्र बाजपेई के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उनका अचानक निधन पूरे परिवार के लिए ही नहीं, समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। भाजपा परिवार की ओर से हम शोक संतप्त पत्नी और उनकी तीनों बेटियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अकेले नहीं झेलनी पड़ेगी। हमने प्रशासन से भी बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। मानवता के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें और उनकी हर संभव मदद करें।”-क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल