
Pardarshi Vikas News Banda
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के झलकारी बाई सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू रहीं। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने अधिनियम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान एक ऐतिहासिक कदम है, जो राजनीतिक क्षेत्र में लैंगिक समानता स्थापित करेगा। कार्यक्रम में छात्राओं को 10-10 के समूह बनाकर प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद महाविद्यालय से जिला परिषद होते हुए नगर पालिका तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। नोडल अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी के निर्देशन में मिस्ड कॉल अभियान के माध्यम से भी अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सबीहा रहमानी ने किया तथा आयोजन में सभी प्राध्यापक व स्टाफ मौजूद रहे।