news-details

‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रमों का आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसवीएस राजू के कुशल निर्देशन में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का समन्वय विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ, महिला अध्ययन केंद्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विभिन्न तकनीकी सत्रों के संयुक्त कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.वी. द्विवेदी द्वारा किया गया। सह अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डा. वंदना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
सत्र में “सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार एवं लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. रामसुभाष वर्मा (पं. जे.एन. पी.जी. कॉलेज, बांदा) ने भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों और समानता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने रेखांकित किया कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब निर्णय-निर्माण की प्रक्रियाओं में महिलाओं की सक्रिय भूमिका होगी। कानूनी जागरूकता और महिला सुरक्षा तकनीकी सत्र में, महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विजय रतन लाल जी ने घरेलू हिंसा अधिनियम और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निषेध जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। साथ ही, महिला थानाध्यक्ष, बांदा श्रीमती मौनी निषाद के निर्देशन में मिशन शक्ति की महिला पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन और पुलिस सहायता प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।