news-details

नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। आज जनपद हमीरपुर की पावन धरा पर विपक्षी INDI गठबंधन के महिला विरोधी चरित्र की अर्थी निकली। कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने हमेशा से नारी शक्ति के उदय को रोकने का कुत्सित प्रयास किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में इन दलों की जो दूषित मानसिकता उजागर हुई है, उसके खिलाफ आज जनपद की मातृशक्ति ने अपना प्रचंड रोष व्यक्त किया।लक्ष्मीबाई पार्क से बस स्टैंड तक आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में हजारों महिलाओं के साथ शकुंतला निषाद (जिला अध्यक्ष), श्रीमती अशरानी कबीर (अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरारा) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विपक्ष के महिला विरोधी एजेंडे के खिलाफ हुंकार भरी।विपक्ष सुन ले, अब वह दौर चला गया जब महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता था। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को शक्ति का दर्जा देकर उन्हें मुख्यधारा में खड़ा किया है। जो भी इस शक्ति के मार्ग में बाधा बनेगा, उसे देश की जागरूक महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।