news-details

निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। गोविंद नगर के 11 ब्लॉक में सोमवार दोपहर चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में फाल सीलिंग का काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ने पर जान बचाकर बाहर निकल आए।होटल कारोबारी जय हेमराजानी की बिल्डिंग में दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। फायरकर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।