news-details

निर्माण स्थल पर मशीन हादसा, मजदूर का पैर कटा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur Dehat

पुखरायां क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान गैलेंडर मशीन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों की पहचान सुनील निवासी भोगनीपुर और अजब सिंह निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि काला ठाकुर होटल में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक दोनों मजदूर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में सुनील का पैर मशीन में फंसकर कट गया, जबकि अजब सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।