news-details

निर्माण रोकने पर प्रधान प्रतिनिधि पर हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव में सरकारी नाली निर्माण के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। बताया जा रहा है कि ब्लॉक से स्वीकृत नाली की खुदाई के दौरान विवाद बढ़ा। 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित अशोक तिवारी को हमले में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।