news-details

नाराज युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ तिंदवारी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खपटिहा निवासी मधु (22) ने शनिवार को पति द्वारा मोबाइल फोन अपने पास रख लेने से नाराज होकर दोपहर 2बजे  घर के कमरे में लगे लट्ठे से साड़ी के सहारे फंदा लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही पति अभिनंदन निषाद तुरंत कमरे में पहुंचा और उसके गले से फंदा हटाकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी।इसके बाद मधु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि युवती की हालत सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। उसे कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जिसके बाद छुट्टी दे दी जाएगी।