news-details

नीम के पेड़ से लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव में सोमवार सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान बहरू गांव निवासी संतू (42) पुत्र मगली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार संतू गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और पुत्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक और सामाजिक रूप से अकेले जीवन बिता रहे थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।काकोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के निधन के बाद संतू काफी समय से अकेले थे। परिजनों के न होने के कारण गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने कहा है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।