news-details

नालियों के अभाव में हैदरगंज बाजार बना जलभराव का केंद्र

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। हैदरगंज बाजार में सड़क किनारे नालियों के अभाव के कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार के अधिकांश हिस्सों में नालियां नहीं बनी हैं। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से कीचड़, गंदगी और फिसलन की स्थिति बन जाती है। धोबना चौराहे पर हर बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, रोशन सिंह, मुन्ना और अमित कुमार ने बताया कि यह समस्या हर वर्ष बरसात के मौसम में बनी रहती है। कई बार नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और समस्या सही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों का निर्माण कर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।