
Pardarshi Vikas News Banda
बबेरू कोतवाली रोड सीएचसी गेट के सामने करीब 10 वर्षों से भोला पुत्र सिया शरण सड़क के किनारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर चाय और गुटके की दुकान करता था। नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा कई बार झोपड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन जो आक्रमण किया था, वह हटाने का नाम नहीं ले रहा था। तभी जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा एक दिन पहले ही भोला को नोटिस दे दी गई थी, कि आज अतिक्रमण को हटवा ले अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होगा, जिसमें नोटिस मिलने के बाद भी आक्रमण किया भोला नहीं हटाया जिससे रविवार की दोपहर नगर पंचायत के लिपिक दिनेश सिंह ,लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, सफाई नायक छेदीलाल, हीरालाल, विद्युत विभाग से लाइनमैन श्यामलाल अमर सहित करीब एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत की सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित पहुंचे और अतिक्रमण किए हुए झोपड़ी के अंदर रखे सामान को हटाकर झोपड़ी को ऊपर जेसीबी चला कर अतिक्रमण को हटाया गया है।