news-details

नाली बंद होने से  घरों में घुसा बारिश का पानी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली अंतर्गत ककवा गांव में सार्वजनिक नाली पर  अवैध कब्जे और निर्माण के चलते करीब 70 घरों के सामने जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश का पानी की निकासी बंद होने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की पुरानी नाली वर्षों से पानी निकासी का मुख्य माध्यम थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस नाली पर कब्जा कर निर्माण करा दिया, जिससे पानी का रास्ता बंद हो गया। बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं होने से आसपास के घरों और गलियों में जलभराव हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है जलभराव के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली बंद होने की समस्या को लेकर उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को  ग्रामीणों ने तहसील पहुंचे और शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की कि राजस्व टीम से मौके की जांच कराई जाए, अवैध निर्माण को रोका जाए और पुश्तैनी नाली को दोबारा खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था बहाल कराई जाए। रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम और चटकीला सहित कई ग्रामीण शामिल रहे एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।