
पारदर्शी विकाश न्यूज़ बांदा। साइबर क्राइम थाना और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने आंगनबाड़ी में नौकरी और सुपरवाइजर बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी के 1 लाख 120 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश कुमार लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। वह खुद को विभागीय अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता और विभिन्न माध्यमों से रकम वसूलता था। जांच में पता चला कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल फोन और सिम भी नष्ट कर दिए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।