
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशासन ने निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम पंकज मिश्र, सीओ मनोज मिश्र और सीएचसी प्रभारी सौरभ सिंह की टीम ने कई अस्पतालों की व्यवस्थाएं परखी।निरीक्षण के दौरान फायर एग्जिट, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, साफ-सफाई और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था में कमियां मिलीं। अधिकारियों ने अस्पताल संचालकों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में पंजीकरण, फायर एनओसी, प्रशिक्षित स्टाफ, जरूरी चिकित्सा उपकरण और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। लापरवाही मिलने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।