news-details

नागरिक विकास मोर्चा की शोक सभा आयोजित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

नागरिक विकास मोर्चा की शोक सभा अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता दिनेश गोस्वामी की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रशासन) पंकज हुण्डैत की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा में हरीबाबू शर्मा, विवेक व्यास, राजपाल सिंह, धु्रव किलेदार, पवन शास्त्री, अशोक श्रीवास्तव, उबेश खान, मो.आशिफ, महेंद्र शुक्ला, दयाशंकर पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, ब्रजबिहारी मिश्रा, सोनू तिवारी, मोहम्मद शरीफ, जावेद, राजेंद्र मोहन दुबे, रामप्रकाश अग्रवाल, रिंकू रिछारिया, जी.एस. तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।