news-details

नौबस्ता थाने में युवक ने टॉयलेट क्लीनर पिया

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। नौबस्ता थाने में महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने नशे की हालत में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह के अनुसार, सरसौल के महोली गांव निवासी आशीष द्विवेदी के खिलाफ एक महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली थी। पूछताछ के लिए आशीष अपने दोस्त सहज सिंह गौतम के साथ थाने पहुंचा। दोनों के नशे में होने की बात सामने आई।पुलिस के मुताबिक, थाने में आशीष ने हंगामा किया और खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। मेडिकल की तैयारी के दौरान वह बाथरूम गया और वहां रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। घटना के बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में नाइट अफसर दरोगा विकास गौड़ और हेड कांस्टेबल अरविंद को निलंबित कर दिया।