
पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूराकलां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पूराकलां पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी शिवम अहिरवार (21 वर्ष) पुत्र श्यामलाल अहिरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना पूराकलां में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को थाना पूराकलां के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल विष्णु प्रताप सिंह ने अंजाम दिया।