news-details

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बल्दीराय पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में वांछित आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे बहुरावां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पुल के पास से पकड़ा।पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा कर दिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को दोबारा धमकाकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।मामले की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।