
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का ही एक युवक उनकी बेटी को अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी युवक के परिवार से बेटी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपी युवक का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।पीड़ित परिवार ने पुलिस से बेटी को जल्द सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नाबालिग की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।