news-details

नाबालिग का अपहरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 मई की रात करीब 8 बजे पड़ोसी गांव का युवक संदीप गौतम उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और लड़की के साथ किसी अनहोनी की संभावना है। परिवार ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच उपनिरीक्षक मेराज हुसैन को सौंपी गई है। पुलिस टीम सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।