
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरवामीर ओवरब्रिज के पास मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर से 49 भैंसें बरामद की गईं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर कंटेनर को रोका गया। जांच में पता चला कि वाहन जबलपुर से उन्नाव जा रहा था। मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कंटेनर को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पशु तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।मवेशियों से भरे कंटेनर को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-थाना प्रभारी (कार्यवाहक) सुनील कुमार वर्मा