news-details

मड़ियांव में बंद मकान से 5 लाख की चोरी

You can share this post!

 


 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था और कारोबारी काम के सिलसिले में बाजार गए हुए थे।सीतापुर निवासी चंदन त्रिवेदी दाऊदनगर इलाके में किराए पर रहते हैं और सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं। 29 जून को वह चौक सर्राफा बाजार गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी कमरों के लॉक भी तोड़ दिए।चोरों ने अलमारी से करीब 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत कुल लगभग 5 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।मड़ियांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।