news-details

मधुपुर विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शासन के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधूपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को विभागीय योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1076, 1090 और 108 के उपयोग के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सपना देवी, मल्टीपरपज अनूप कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अधिकारियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।