
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को आयोजित बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से मधुलता वर्मा को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के दौरान सम्मेलन में बसपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।मधुलता वर्मा लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इंजीनियर रुद्रमणि वर्मा की पत्नी हैं। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के विचारों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बसपा समर्थक शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी ने की। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मधुलता वर्मा के समर्थकों ने उनका स्वागत किया और आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।