news-details

मथुरा पुलिस को VACMET का बड़ा तोहफा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मथुरा
VACMET India Limited ने मथुरा पुलिस को 2.03 करोड़ रुपये के हाईटेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। यह सहयोग CSR फंड के तहत शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिया गया है।इसके तहत 48 स्थानों पर 192 एएनपीआर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि एक आधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे कुल 70 लोकेशन पर 280 कैमरों की निगरानी संभव होगी। ये कैमरे तेज रफ्तार वाहनों की नंबर प्लेट, रंग और मॉडल तक पहचान सकते हैं और संदिग्ध वाहनों पर तुरंत अलर्ट जारी करेंगे।इसके अलावा, पुलिस को इंडस्ट्रियल फोम फायर फाइटिंग वाहन और हेवी ड्यूटी क्रेन भी दी गई है, जिनका उपयोग आग बुझाने और सड़क से अवरोध हटाने में किया जाएगा।अधिकारियों ने इस पहल को जनसुरक्षा के लिए अहम कदम बताते हुए कंपनी का आभार जताया है।