news-details

मथुरा में तेज रफ्तार कंटेनर ने लोगों को कुचला, 2 की मौत; चालक गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने हुआ।जानकारी के मुताबिक, कंटेनर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।अस्पताल में उपचार के दौरान चंदौली, छाता निवासी ललित पुत्र जगदीश और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल नरी, छाता निवासी तेजपाल पुत्र बासुदेव और गंगनपुर, एटा निवासी विकास पुत्र महेंद्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में कंटेनर हटवाकर सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।