PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के कई हिस्से टूट गए और चालक ट्रक के नीचे फंस गया। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मुनेश (26) निवासी ग्राम मुकदमपुर, थाना नौहझील, मथुरा के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।