news-details

मथुरा में निर्माणाधीन सड़क पर ई-रिक्शा पलटा, एक श्रद्धालु का हाथ टूटा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के होली गेट से भरतपुर गेट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर फैली मिट्टी और गिट्टी के ढेर की वजह से वाहन असंतुलित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में एक श्रद्धालु का हाथ टूट गया और दो अन्य लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा सुबह करीब 10 बजे इलाके से गुजर रहा था, तभी पहिया मिट्टी में फंसने से वह पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद लोगों और व्यापारियों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई और जल्द काम पूरा करने की मांग की।