
PARDARSHI VIKASH NEWS Mathura के बैरागपुरा स्थित कच्ची सड़क झंडा चौराहे पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाके में मुख्य बिजली केबल खुले में पड़ी हुई है और कई जगहों पर खुलेआम जोड़ किए गए हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बिजली पैनल बॉक्स बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।यह क्षेत्र कच्ची सड़क का मुख्य मार्ग माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।स्थानीय दुकानदार Nitin Khandelwal ने बताया कि उनकी दुकान विनोद जनरल स्टोर के पास करीब एक महीने से बड़ा बिजली पैनल खुला पड़ा है। पैनल में लगातार करंट प्रवाहित हो रहा है और इसकी चपेट में आकर कई जानवर घायल भी हो चुके हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार फॉल्ट और आग लगने की घटनाएं होने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।स्थानीय निवासी Chaudhary Harsh Kumar ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करते हैं तो विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी खतरनाक समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि मसानी बिजलीघर के कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। व्यापारियों और नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कच्ची सड़क व्यापार मंडल समिति क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।इस दौरान Ranjanwala Agrawal, Vinod Khandelwal, Gaurav Khandelwal, Omprakash, Dinesh Kumar और Hari Bhagat सहित कई लोग मौजूद रहे।