
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के छाता में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पहले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची में आयोजित होने वाली कथा के अवसर पर निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। कथा व्यास श्री राधे-राधे बाबू जी महाराज रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं महंत श्री बाबा गोपालदास महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण को सिर पर धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई।यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान बगीची पहुंची। इस दौरान डीजे और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा में शामिल ऊंट का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की।