news-details

मत्स्य समुदाय को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ नई दिल्ली। सरिता विहार सेक्टर-7 स्थित राष्ट्रीय मत्स्य जीवी सहकारी संघ मर्यादित (फिशकॉफेड) के कार्यालय में अभिनव कश्यप ने प्रदेश मंत्री, सहकार भारती उत्तर प्रदेश कैलाश नाथ निषाद एवं फिशकॉफेड के अध्यक्ष प्रकाश लोणारे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की समस्याओं, सहकारिता के माध्यम से मत्स्य समुदाय को सशक्त बनाने तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रकाश लोणारे ने उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही प्रदेश में मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण की योजना तैयार कर रहा है।अभिनव कश्यप ने कहा कि सहकारिता एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े मार्गदर्शन और अनुभवों से उन्हें नई दिशा मिली है। कैलाश नाथ निषाद का स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सहकारिता और मत्स्य क्षेत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मत्स्य जीवी समुदाय को स्वावलंबी, संगठित एवं समृद्ध बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर संतोष पाल, प्रदेश सह संयोजक एफपीओ प्रकोष्ठ और अरुण रैकवार, प्रदेश मंत्री डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।