
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। दारुल सफा विधायक निवास हजरतगंज में सहकार भारती मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 और 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आवागमन, भोजन, व्यवस्थाओं और बैठक स्थल से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समितियों के पट्टा और लगान संबंधी मुद्दों पर सरकार को ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी। बैठक में कैलाश नाथ निषाद (प्रदेश मंत्री/राष्ट्रीय प्रभारी, मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ), अभिनव कश्यप (प्रदेश संयोजक), हरबंस सिंह (सहसंयोजक), शिवम कश्यप, राजू कश्यप, किशोरी प्रसाद रैकवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।