news-details

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए नीलामी शिविर 8 जुलाई को

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला सूचना कार्यालय बांदा से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील बबेरू जनपद बांदा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं में स्थित तालाबों, पोखरों, जलाशयों और जल प्रणालियों के 10 वर्षीय मत्स्य पालन एवं जल-जात पदार्थों के उत्पादन हेतु पट्टा आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आगामी 08 जुलाई 2026 दिन बुधवार) को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर बबेरू तहसील कार्यालय के सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक नायब तहसीलदार (नीलामी अधिकारी) की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान इच्छुक आवेदकों से प्रार्थना पत्र एकत्रित कर विकास खण्डवार पात्रता सूची तैयार की जाएगी। यदि एक ही तालाब के लिए एक से अधिक पात्र आवेदन आते हैं, तो पारदर्शी तरीके से नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों को आरक्षित बोली की 10 प्रतिशत धनराशि जमानत के रूप में पहले जमा करनी होगी। छोटे तालाब (2.000 हेक्टेयर से कम) इनकी न्यूनतम नीलामी दर 5,000 प्रति हेक्टेयर तय की गई है। इन तालाबों के आवंटन में मछुवा समुदाय को प्रथम वरीयता दी जाएगी। बड़े तालाब (2.000 हेक्टेयर या उससे अधिक) इनकी नीलामी केवल पंजीकृत मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के बीच होगी, जिसकी न्यूनतम दर 10,000 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।