news-details

मरम्मत के दौरान संविदा कर्मी झुलसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र में 11 हजार केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक संविदा विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह कंठी नवादा गांव में हुई।घायल की पहचान सरवन (38) के रूप में हुई है, जो शिवराजपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत है। हादसे के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान 24 घंटे चालू रहने वाली मुख्य लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि करंट लगने से घायल को अंदरूनी चोटें भी आई हैं।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मी के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।