news-details

मरीज की मौत पर बवाल

You can share this post!


पुलिस पर हमला और वर्दी फाड़ी

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद सोमवार रात जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव अस्पताल में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कई घंटे तक चलता रहा।मामला उस समय और बिगड़ गया जब रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान परिजन भड़क गए और कल्याणपुर थाने के पनकी रोड चौकी प्रभारी विपिन मोरल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उनकी वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।बीच-बचाव करने पहुंची महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, कन्नौज निवासी गौरव सिंह (35) को पाइल्स के इलाज के लिए 9 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले हालत बिगड़ी और इलाज में लापरवाही के चलते उनकी मौत हो गई।घटना के बाद डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी और एसीपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन अस्पताल संचालक और डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।