
पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी
गुरुवार को नमामि गंगे की ओर से मणिकर्णिका तीर्थ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी की सफाई की गई और श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता व निर्मलता का संदेश दिया गया। अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि गंगा नदी केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उपस्थित श्रद्धालुओं को गंगा तट पर गंदगी न फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ घाट न केवल शहर की पहचान मजबूत करते हैं, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सकारात्मक अनुभव भी देते हैं।कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।