news-details

मन की बात से जनजागरण का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का रविवार को कसया क्षेत्र में भी उत्साह के साथ श्रवण किया गया। प्रेमवलिया स्थित बूथ संख्या 420 पर आयोजित कार्यक्रम में कुशीनगर विधायक पी. एन. पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों के बीच माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से नया सोना खरीदने से बचने, विदेश यात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर टालने, कार पूलिंग अपनाने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की। इसके साथ ही किसानों से प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त खेती को अपनाने तथा जैविक खाद के अधिक उपयोग पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का संदेश दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यह देखकर संतोष है कि उनकी अपील का देशभर में सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। अनेक परिवारों ने अपने पारिवारिक आयोजनों में नया सोना खरीदने के बजाय पुराने सोने को रीसायकल कर उपयोग करने का निर्णय लिया है, जो जिम्मेदार नागरिकता का परिचायक है।कार्यक्रम के बाद विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत विश्व मंच पर एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।इस अवसर पर मकेश राय, विनय सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद गुप्ता, चन्द्रभूषण तिवारी, प्रेम यादव, हरदेव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।