
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
मनोज तिवारी ने वाराणसी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसी सरकार की जरूरत है जो बिना भेदभाव के काम करे और वहां बदलाव तय है। बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा बढ़त बना रही है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। मनोज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि एआई तकनीक के जरिए उनकी फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे भ्रामक कंटेंट से सावधान रहने की अपील की।