news-details

मकबरा परिसर से फसाड लाइट चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में स्थित सआदत अली खां मकबरा परिसर से फसाड लाइटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 10 फसाड लाइटें और तीन स्टील की जालियां बरामद की गई हैं।जानकारी के अनुसार, 16 मई को मकबरा परिसर से लाइटें चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।शनिवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अल्तमश खान और सोहेल के रूप में हुई है, जो हसनगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक स्थानों से सामान चोरी कर उसे राह चलते लोगों को बेच देते थे और पैसे नशे व शौक पूरे करने में खर्च करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है