news-details

मकान में देह व्यापार के शक में छापा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक युवती और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामला केशव पुरम इलाके का है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मकान को तीन महीने पहले किराए पर दिया गया था, जिसके बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायतें मिलने लगी थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान में देर रात तक युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद लोग मौके से निकल जाते थे। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों को मकान से संदिग्ध सामग्री बाहर फेंके जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद शक और गहरा गया। शाम को कुछ युवक-युवतियों के पहुंचने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक युवती और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।