news-details

मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी, 20 घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस डंपर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में सवार सभी 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर कुढ़नी से प्राइवेट बस में सवार होकर रानियां स्थित ट्राई डेंट कंपनी में काम करने जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे कानपुर-सागर हाईवे स्थित बिधनू नहर पुल के पास बस की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर करीब 10 फीट गहरी नहर में जा गिरी।हादसे के समय बस में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर किसी तरह खिड़कियों से निकलकर बस की छत पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर नहर में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के अंदर उतरकर तलाशी अभियान भी चलाया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और सीएफओ दीपक शर्मा की निगरानी में एनएचएआई की क्रेन समेत तीन बड़ी क्रेन और हाइड्रा मशीनों की मदद से बस को नहर से बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया। हमीरपुर की ओर पतारा तक और कानपुर की ओर रमईपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बस हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिधनू नहर पुल काफी संकरा है और यहां वाहनों का दबाव क्षमता से कई गुना ज्यादा रहता है। पुल पर एक साथ दो बड़े वाहन नहीं निकल पाते। रेलिंग भी जर्जर हालत में है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। घायल मजदूर रामनरेश ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस चालक वाहन छोड़कर कूद गया, जिससे बस सीधे नहर में गिर गई। उनका कहना था कि अगर चालक बस संभालने की कोशिश करता तो हादसा टल सकता था।घायल अमर सिंह ने बताया कि वह खिड़की के पास बैठे थे। अचानक बस नहर में गिर गई और पानी तेजी से भरने लगा। उन्हें लगा कि अब जान नहीं बचेगी, लेकिन लोगों ने बाहर निकाल लिया।अच्छेलाल और किशोर कुमार ने बताया कि बस में पानी भरते ही चीख-पुकार मच गई। यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी की जान बच सकी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पांच एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल मजदूरों ने ड्राइवर पर लगाए आरोप
घायल मजदूर रामनरेश ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस चालक वाहन छोड़कर कूद गया, जिससे बस सीधे नहर में गिर गई। उनका कहना था कि अगर चालक बस संभालने की कोशिश करता तो हादसा टल सकता था।घायल अमर सिंह ने बताया कि वह खिड़की के पास बैठे थे। अचानक बस नहर में गिर गई और पानी तेजी से भरने लगा। उन्हें लगा कि अब जान नहीं बचेगी, लेकिन लोगों ने बाहर निकाल लिया।